राशन कार्ड धारकों के लिए पहचान सत्यापन एक महत्वपूर्ण कदम है ताकि उन्हें उनकी सुविधाओं का लाभ मिल सके। Mera eKYC App आधार-आधारित फेस वेरिफिकेशन के माध्यम से इस प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाता है। विशेष रूप से Android उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया यह ऐप eKYC प्रक्रिया को आसान और विश्वसनीय बनाता है। यदि आप भी राशन कार्ड धारक है और अपने राशन कार्ड में Ekyc प्रक्रिया पूरी करना चाहते है ऑनलाइन तो आप मोबाइल से राशन कार्ड eKyc पूरी कर सकते है।
खाद्य विभाग के द्वारा घर बेठे Ration Card eKyc करने के लिए नया ऐप लॉन्च किया है। जिसमे आप अपने फेस वेरिफिकेशन के द्वार ई केवाईसी पूरी कर सकते है।
Mere eKyc app क्या है आप इसका उपयोग कैसे ले सकते है सम्पूर्ण जानकारी के लिए पूरा पढ़ें।
What is Mera Ekyc App: मेरा Ekyc 2.0 ऐप क्या है?
राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने Mera eKYC App लॉन्च किया, जिसके माध्यम से आप इस एप्लीकेशन के गाध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर Mera eKYC ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और अपना चेहरा दिखाकर राशन कार्ड का eKYC पूरा कर सकते हैं।
मेरा eKYC ऐप एक ऑनलाइन पोर्टल है, जो लोगों को डिजिटल माध्यम से राशन कार्ड से जुड़ी eKYC प्रक्रिया को पूरा करने की सुविधा देता है। यह प्रक्रिया फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर आधारित है, जिससे पात्र व्यक्ति सरकारी खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
Mera eKYC App से राशन कार्ड eKYC कैसे करें?
Mera eKYC App के माध्यम से आधार-आधारित फेस वेरिफिकेशन का उपयोग करके राशन कार्ड के लिए eKYC प्रक्रिया पूरी करना बेहद आसान है। इसके लिए आप सभी राशन कार्ड धारकों को दिए हुवे स्टेप को फ्लो करना होगा।
Mera eKyc App Information
लॉन्च की तिथि | 20 दिसंबर 2024 |
---|---|
वर्तमान संस्करण | 1.14 |
ऐप का आकार | 5.02 एमबी |
का समर्थन किया | Android 9 और उसके बाद वाले वर्शन |
उपलब्ध | गूगल प्ले स्टोर और आधिकारिक वेबसाइट |
स्टेप 1: Mera eKYC App Download 2025
- सबसे पहले आप सभी को Google Play Store पर “Mera eKYC” सर्च करें और ऐप इंस्टॉल करना है।
- इसके साथ ही आपको Aadhaar Face RD App डाउनलोड करें:
स्टेप 2: Mera eKYC App ओपन करें
- अब आपको ऐप इंस्टॉल करने के बाद इसे जरुरी परमिशन देनी होगी है और उसके बाद लॉन्च करें।
- “Select State” पर क्लिक करें और अपनी राज्य का चयन करें।
- यदि आपका राज्य सूची में नहीं है, तो आप कोई भी अलग राज्य चुन सकते है और उस हिसाब से आपको अपनी फोन लोकेशन सेट करना होगा।
नोट: फिलहाल इस ऐप पर 3 ही राज्यों की लिस्ट आई है जल्द ही नए राज्यों को यहां ऐड किया जायेगा।
स्टेप 3: आधार डिटेल दर्ज करें
- अपना Aadhaar Number संबंधित फील्ड में दर्ज करें।
- Generate OTP बटन पर क्लिक करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
स्टेप 4: OTP वेरिफिकेशन पूरा करें
- मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाए गए Captcha Code भरें।
- Submit पर क्लिक करें।
स्टेप 5: लाभार्थी विवरण सत्यापित करें
- ओटीपी सबमिट करने के बाद, आपकी बेसिक जानकारी Beneficiary Details सेक्शन में दिखाई देगी।
- सभी जानकारी की पुष्टि करें।
स्टेप 6: Face eKYC करें
- स्क्रीन के निचले हिस्से में Face eKYC बटन पर क्लिक करें।
- कैमरे का उपयोग करके अपना चेहरा स्कैन करने के निर्देशों का पालन करें।
- सफलतापूर्वक चेहरा स्कैन होते ही eKYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
स्टेप 7: पुष्टि पृष्ठ
- सफल eKYC के बाद, एक Confirmation Page प्रदर्शित होगा जिसमें लाभार्थी से जुड़ी जानकारी होगी।
कौन-कौन eKYC कर सकता है?
- जिनके पास राशन कार्ड है।
- जिनकी आधार कार्ड से लिंक जानकारी अधूरी है।
- जिनका फिंगर नही आता है।
फेस वेरिफिकेशन eKYC के लिए आवश्यक दस्तावेज
- राशन कार्ड नंबर।
- आधार कार्ड नंबर।
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर।
- स्मार्टफोन या कैमरा डिवाइस।
- Mera ekyc apk
Mera eKYC App की विशेषताएं
- फेस वेरिफिकेशन टेक्नोलॉजी:
- बायोमेट्रिक तकनीक के जरिए उपयोगकर्ता अपना आधार सत्यापन केवल फेस स्कैन करके पूरा कर सकते हैं।
- OTP-आधारित आधार ऑथेंटिकेशन:
- उपयोगकर्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।
- नि:शुल्क और सुलभ:
- यह ऐप पूरी तरह से मुफ्त है और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।
- सरल प्रक्रिया:
- कुछ ही मिनटों में eKYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ऐप का उपयोग किया जा सकता है।
Mera eKYC App के फायदे
- सुरक्षित सत्यापन:
- ऐप आधार सत्यापन को सटीक और सुरक्षित बनाता है, जिससे धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है।
- कोई पेपरवर्क नहीं:
- सभी प्रक्रियाएं डिजिटल होने के कारण दस्तावेज़ जमा करने की झंझट खत्म हो जाती है।
- तेज़ सेवाएं:
- सत्यापित उपयोगकर्ता तुरंत अपने राशन कार्ड लाभ तक पहुंच सकते हैं।
- आसान उपयोग:
- इसका इंटरफ़ेस इतना सरल है कि नए उपयोगकर्ता भी इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या फेस वेरिफिकेशन के बिना ऐप का उपयोग किया जा सकता है?
- नहीं, फेस वेरिफिकेशन इस ऐप में eKYC प्रक्रिया का एक अनिवार्य भाग है।
2. क्या ऐप आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सुरक्षित है?
- हां, Mera eKYC App उन्नत एन्क्रिप्शन तकनीक का उपयोग करता है ताकि आपके आधार और बायोमेट्रिक डेटा को सुरक्षित रखा जा सके।
निष्कर्ष
Mera eKYC App राशन कार्ड धारकों के लिए आधार सत्यापन प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाता है। फेस वेरिफिकेशन फीचर के जरिए यह उपयोगकर्ताओं को बिना किसी परेशानी के eKYC प्रक्रिया को पूरा करने में मदद करता है।
यदि आप एक तेज़ और सुरक्षित तरीके से अपनी पहचान सत्यापित करना चाहते हैं, तो Mera eKYC App को आज ही डाउनलोड करें और आधुनिक तकनीक का लाभ उठाएं!