भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने हाल ही में देश के बैंक ग्राहकों और क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। अब CIBIL Score Update हर 15 दिन में किया जाएगा, जो पहले केवल महीने में एक बार होता था। यह बदलाव न केवल पारदर्शिता बढ़ाएगा, बल्कि लाखों लोगों को Instant Loan और Credit Approval में भी मदद करेगा।
अगर आप भी personal loan, business loan, या फिर किसी भी प्रकार की EMI या credit card limit के लिए सोच रहे हैं, तो ये नई जानकारी आपके लिए बेहद अहम है। आइए जानते हैं, ये नया नियम क्या है, क्यों लागू किया गया है, और इससे ग्राहक को क्या फायदे मिलेंगे।
नया नियम कब से लागू हुआ?
RBI ने यह नया नियम 2025 की दूसरी तिमाही से लागू कर दिया है। यानि अब बैंकों और NBFCs को अपने ग्राहकों की क्रेडिट गतिविधियों की जानकारी हर 15 दिन में सिबिल और अन्य क्रेडिट ब्यूरो को भेजनी होगी।
बदलाव का उद्देश्य
RBI का यह कदम देश की क्रेडिट स्कोर प्रणाली को और ज्यादा रियल टाइम और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में है। पहले CIBIL Score Update केवल महीने में एक बार होता था, जिससे कई बार लोन प्रक्रिया में देरी होती थी या ग्राहक को पुराना स्कोर दिखाया जाता था।
अब हर 15 दिन में अपडेट होने से क्रेडिट स्कोर ज्यादा एक्युरेट, अपडेटेड, और विश्वसनीय होगा।
पुराने नियमों की दिक्कतें
पुराने नियमों में लोन चुकाने के बाद लोन भी स्कोर अपडेट होने में महीने भर की देरी हो जाती थी! जिससे Loan Rejection या High Interest Rate का खतरा बढ़ जाता था और साथ ही Outdated डेटा के कारण क्रेडिट रिपोर्ट में विसंगति भी आ जाती थी और इसके अलावा Credit Card Limit बढ़वाने में समस्या आती रहती थी!
इन समस्याओं को खत्म करने के लिए RBI New Credit Score Guidelines 2025 लाई गई हैं।
नए नियम से क्या बदलेगा?
अब बैंक और वित्तीय संस्थाएं हर 15 दिन में CIBIL, Experian, CRIF High Mark जैसे Credit Bureaus को डेटा भेजेंगी। इससे निम्नलिखित फायदे होंगे: इन नए नियमों का यह फायदा होगा कि Faster Credit Score Updates होता रहेगा! जिससे के Personal loan approvals में तेजी आएगी और EMI Paid होने का जल्द लाभ मिल पाएगा! Credit card limit instant बढ़ने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी!
ग्राहकों को क्या फायदा होगा नए नियमों का?
इन नए नियमों से ग्राहकों को तुरंत मिलेगा लोन: मान लीजिए आपने अपनी EMI या Credit Card बिल समय से चुका दिया है, तो अब आपको अगली बार Personal Loan या Credit Card के लिए High Credit Score दिखेगा। इसके अलावा ग्राहकों के नॉन रिजेक्शन की संभावना भी होगी कम! Outdated score की वजह से कई बार लोग Loan Rejection का सामना करते थे। अब हर 15 दिन में स्कोर अपडेट होने से यह दिक्कत काफी हद तक खत्म हो जाएगी।